फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   AQI 449... All schools up to 12th closed, studies will be online

Rewari News: एक्यूआई 449... 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Wed, 20 Nov 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 20 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
AQI 449... All schools up to 12th closed, studies will be online
फोटो : 05रेवाड़ी। अनाज मंडी मार्ग का दोपहर के समय का दृश्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को एक्यूआई 449 पहुंच गया। वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के कारण जिला प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूल 19 से 23 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई होगी। दोपहर बाद प्रदूषण में थोड़ी कमी आई और एक्यूआई 377 होने पर मामूली राहत मिली।
बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए जिले में 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्धसरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जारी किया है। वहीं सोमवार को प्राइमरी विद्यालयों को बंद करने का आदेश जिला प्रशासन ने दिया था लेकिन मंगलवार को कई जगह स्कूल खुले मिले। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक वायु प्रदूषण का स्तर 449 के आसपास ही था। दोपहर बाद प्रदूषण का स्तर घटता गया और शाम 4 बजे के एक्यूआई 377 दर्ज किया गया, जिससे लोगों को कुछ हद प्रदूषण से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश में उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवा धीमी गति से चलने की संभावना है जिससे स्मॉग में कमी आ सकती है। रात्रि के तापमान में गिरावट आने की संभावना बन रही है। 22 नवंबर की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुर सिटी साप्ताहिक ट्रेन 5 घंटे रही लेट

मौसम के बदलाव का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है। पोरबंदर एक्सप्रेस करीब 3 घंटे, उदयपुर सिटी साप्ताहिक 5 घंटे, अला हजरत एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। हालांकि, सुबह के समय धुंध नहीं थी, मगर ठंड एहसास जरूर हो रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।






पिछले दिनों का एक्यूआई:

14 नवंबर 340
15 नवंबर 293
16 नवंबर 290
17 नवंबर 410
18 नवंबर 447
19 नवंबर 449

एक्यूआई की छह कैटेगरी

0 और 50 : अच्छा
51 और 100 : संतोषजनक
101 और 200 : मध्यम
201 और 300 : खराब
301 और 400 : बेहद खराब
401 से 500 : गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed