{"_id":"6251cdf603d91843bd2c7588","slug":"april-9-was-the-hottest-day-so-far-rewari-news-rtk6434666100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक सबसे गर्म दिन रहा नौ अप्रैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक सबसे गर्म दिन रहा नौ अप्रैल
विज्ञापन
लू से बचाने के लिए बच्चे को कपड़े से ओढ़ाकर लेकर जाती महिला।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गर्मी के तीखे हो रहे तेवर से जनजीवन अब प्रभावित होने लगा है। विशेषज्ञों की मानें तो अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। इस मौसम में शनिवार का दिन 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अब तक का सबसे गर्म दिन रहा था। वहीं शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान ने बढ़ोतरी के साथ पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री तो करीब साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था।
मार्च के अंतिम सप्ताह से गर्मी के तेवर तीखे होने आरंभ हो गए थे, लेकिन अचानक तापमान इतना अधिक बढ़ना परेशानियों को बढ़ा रहा है। एसी, कूलर के लोड बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ने लगी, वहीं आमजन के साथ पशु-पक्षी और पेड़-पौधों पर भी गर्मी का असर दिखने लगा है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के बावल स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर के अनुसार पिछले दस साल में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में इतना अधिक तापमान नहीं देखा गया था। पिछले साल छह अप्रैल को अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा था। इस बार 28 मार्च को ही अधिकतम तापमान 41 और 8 अप्रैल को 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। उनके अनुसार 11 अप्रैल तक गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है।
--------
बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग
गर्मी के लगातार बढ़ते तेवर से बाजार में ठंडे पदार्थों की बिक्री बढ़ने लगी है। गन्ने का जूस, शिकंजी, आइसक्रीम, नारियल पानी, तरबूज, ककड़ी, नींबू आदि की मांग खूब बढ़ गई। नींबू तो 250 रुपये से अधिक प्रतिकिलो भाव पहुंच गया। पुदीना, बर्फ आदि की भी अचानक मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
---------
गर्मी और लू से बचने की डॉक्टर दे रहे हैं सलाह
नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रणवीर सिंह का कहना है कि गर्मी और लू से बचने के लिए दिन में निकलने से पहले भरपेट भोजन करें। बार-बार पानी पीना चाहिए। धूप में रहने पर हर एक घंटे में डेढ़ लीटर पानी सूख जाता है। वहीं कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को लू से बचने ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। उनका शरीर तापमान में हो रहे बदलाव को सहन नहीं कर पाता है और उन्हें लू लगने का खतरा ज्यादा होता है। यदि बुखार बहुत तेज हो तो उसे बर्फ की पट्टी और पैरों पर बर्फ लगाना चाहिए। लू से पीड़ित को कच्चे आम के पानी में पुदीना, हरा धनिया, भुना जीरा और नमक डालकर पिलाना चाहिए।
-----------
बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तापमान के 43 डिग्री के आसपास पहुंच जाने से बिजली निगम के सिस्टम के फ्यूज उड़ गए हैं। गर्मी की वजह से शहर में बिजली की मांग इतनी अधिक बढ़ गई है कि निगम की तरफ से बिजली कटौती को तेज कर दिया गया है। इससे लोग परेशान हैं।