फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Apply till 15 for Meri Awaaz Meri Pehchan program

Rewari News: मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम के लिए 15 तक करें आवेदन

Sun, 07 Jul 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Apply till 15 for Meri Awaaz Meri Pehchan program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से सुरमयी शाम, मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के कलाकार कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।


डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने कार्यक्रम के तहत निर्धारित मानदंडों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रार्थी नाम, पता तथा मोबाइल नं. के साथ वेबसाईट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का हरियाणा का मूल निवासी तथा आयु प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य है तथा आवेदक की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑडिशन में भाग लेने हेतु कोई यात्रा अथवा दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। कलाकारों का ऑडिशन, चयन गठित विभागीय कमेटी द्वारा पारदर्शिता के आधार पर किया जाएगा व कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। उन्होंने बताया कि तिथि, स्थान एवं समय की सूचना दूरभाष व ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0172-2793877 व मोबाइल नंबर 7015908709 व 7009686938 (सुबह: 9 बजे से शाम 5 बजे तक) संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed