फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Apply for Dhanpat Singh Sangi Memorial Award till 6th

Rewari News: धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए 6 तक करें आवेदन

Wed, 18 Dec 2024 05:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 18 Dec 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Apply for Dhanpat Singh Sangi Memorial Award till 6th
रेवाड़ी। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र कलाकार 6 जनवरी 2025 तक धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए ई-मेल या डाक के माध्यम से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले और अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उप निदेशक एवं डीआईपीआरओ (जिला सूचना और जनसंपर्क अधिकारी) रेवाड़ी सुरेंद्र सैनी ने विभाग की ओर से मांगे गए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया कि चयनित कलाकार को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन आगामी 6 जनवरी 2025 तक एससीओ नंबर 200-201 सेक्टर 17-सी चंडीगढ़ पर ईमेल के माध्यम से विभाग को भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास सांगियों की रचनाओं के मंच निर्देशन के लिए कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही आवेदक हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रार्थी ने सांगों का निर्देशन हरियाणा की संस्कृति की मर्यादा के अनुरूप किया हो। श्रेष्ठ निर्देशक अपने सहयोगी कलात्मक निर्देशक, संगीत निर्देशक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रकाश एवं ध्वनि इत्यादि तकनीकी स्टाफ के साथ तालमेल बनाने में दक्ष होना चाहिए। प्रार्थी की आयु 35 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए और प्रार्थी का सांगों के मंच संचालन में प्रतिष्ठित होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed