फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications invited for National Water Award

Rewari News: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for National Water Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए सभी आवेदन ऑनलाइन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लिंक के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2023 है। इस बारे में अधिक जानकारी पोर्टल व विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। बताया कि कोई भी राज्य, जिला, ग्राम पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय, स्कूल व कॉलेज, संस्थान (स्कूल व कॉलेज के अलावा), उद्योग, नागरिक समाज, जल उपयोगकर्ता संघ या कोई व्यक्ति जिसने जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया हो। आवेदन करने के योग्य है। उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ राज्य और सर्वश्रेष्ठ जिला विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार क्रमश: 2 लाख, 1.5 लाख और 1 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed