{"_id":"6af74fe2e0fc2332c805be88","slug":"applications-for-ration-depots-can-now-be-submitted-until-the-25th-rewari-news-c-198-1-rew1001-248628-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राशन डिपो के लिए अब 25 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राशन डिपो के लिए अब 25 तक कर सकेंगे आवेदन
Fri, 13 Nov 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपो) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़कर 25 नवंबर 2026 कर दी है।
जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नितीश कुमार सिंगला ने बताया कि विभाग की ओर से उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अब पात्र आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से 25 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। पहले निर्धारित अंतिम तिथि को बढ़ाने का उद्देश्य इच्छुक आवेदकों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।
इसलिए आवेदकों को निर्धारित पोर्टल पर ही अपना आवेदन जमा करवाना होगा। जिला नियंत्रक ने पात्र आवेदकों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करते समय सभी आवश्यक जानकारी सही भरें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।