फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications for admission to multi-technical educational institutions will start from 26th

Rewari News: बहु तकनीकी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन 26 से होंगे शुरू

Fri, 23 May 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Applications for admission to multi-technical educational institutions will start from 26th
फोटो : 1लिसाना स्थित बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षा सोसाइटी ने बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी 26 मई और दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण के विद्यार्थी 27 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग में 10वीं पास विद्यार्थी तीन वर्षीय कोर्स के लिए और 12वीं पास विद्यार्थी दो वर्षीय कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट सूची 27 जून और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट सूची 8 जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन

प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस भरनी होगी। जिले में दो सरकारी बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना व धामलावास में हैं। लिसाना कॉलेज में विभिन्न डिप्लोमा कोर्स की 360 सीट पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिसाना कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60, मेडिकल लैब टेक्नालॉजी में 60, सिविल इंजीनियरिंग में 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 और इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में 60 सीट उपलब्ध है।
धामलावास स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में आटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रिकल में 60, मैकेनिकल में 60, मेडिकल लैब टेक्नालॉजी में 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रानिक्स में 30 व इंस्ट्रमेंशन एंड कंट्रोल कोर्सेज में 30 सीट पर दाखिले होंगे।
-
दाखिले के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
ऑनलाइन आवेदन के लिए 10वीं की मार्कशीट, रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, कैटेगरी सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र में कैटेगरी और आय प्रमाणपत्र सत्यापित होना चाहिए। विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, परिवार पहचान पत्र में मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार होना चाहिए। 12वीं बेस पर (12वीं नॉन मेडिकल) अप्लाई करने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों सर्टिफिकेट लेकर आना होगा।
-

बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले का यह है शेड्यूल

27 मई से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 27 मई से 1 जुलाई तक आवेदनों की ऑनलाइन जांच होगी। 10 से 15 जुलाई तक पहली काउंसिलिंग के आधार पर संस्थान और ब्रांच भरना होगा। 16 जुलाई को सीट अलाटमेंट किया जाएगा। 17 से 21 जुलाई तक संबंधित संस्थानों में पहुंचना होगा। 21 जुलाई को देर रात 11.59 बजे सीट अपडेट की जाएंगी। 23 से 26 जुलाई तक दूसरी काउंसिलिंग के आधार पर संस्थान और ब्रांच भरनी होगी। 28 जुलाई को सीट अलाटमेंट की जाएगी। 29 जुलाई से 1 अगस्त तक संबंधित संस्थानों में पहुंचना होगा। 1 अगस्त को देर रात 11.59 बजे सीट अपडेट की जाएंगी। 14 अगस्त से संस्थानों में नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

-
वर्जन
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन से पहले विद्यार्थी जरूरी दस्तावेज तैयार करवा लें। वर्ग प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और हरियाणा के निवासियों के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी है। संस्थान में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी।-डॉ. सुखबीर यादव, प्रिंसिपल, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, लिसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed