{"_id":"6aa0519819805fef7605aae4","slug":"applications-for-admission-to-classes-9-and-11-at-jnv-naichana-open-until-september-30-rewari-news-c-198-1-rew1001-245093-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जेएनवी नैचाना में नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन 30 सितंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जेएनवी नैचाना में नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन 30 सितंबर तक
Tue, 08 Sep 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बावल। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। दोनों कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी।
विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा नौवीं में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। कक्षा 11वीं के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच निर्धारित की गई है। दोनों तिथियां मान्य रहेंगी।
कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट के माध्यम से तथा कक्षा 11वीं के लिए निर्धारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।