फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications for admission to BCA and B.Com at IGU open until the 27th.

Rewari News: बालिका वर्ग में अंडर-14 में दक्षिता ने ऊंची और लंबी कूद में बाजी मारी

Tue, 21 Jul 2026 04:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 Jul 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Applications for admission to BCA and B.Com at IGU open until the 27th.
प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जाटूसाना खंड की दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 20 और 21 जुलाई को राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल दड़ौली में किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग और दूसरे दिन बालक वर्ग की स्पर्धाएं हुईं। इसमें सरकारी और निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बालिका वर्ग में अंडर-14 की दक्षिता ने ऊंची कूद और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और ट्रिपल जंप सहित विभिन्न स्पर्धाओं में मुकाबले हुए। मेजबान राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में बाजी मारी।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में विद्यालय की छात्राओं ने 28 स्थान हासिल किए, जिनमें 14 प्रथम और 14 द्वितीय स्थान शामिल रहे। वहीं बालक वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 32 स्थान प्राप्त किए, जिनमें 22 प्रथम और 10 द्वितीय स्थान शामिल हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में हिमांशु (बाबडोली) ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वंश (बालधन कला) ने शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में विकास (बेरली), विदित (खुशपुरा), हर्ष (झाड़ौदा) और देव (दड़ौली) ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किए। अंडर-19 वर्ग में अध्ययन (कवाली), ध्रुव (बालधन कला), कार्तिक (नठेड़ा) और आर्यन (खुशपुरा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग में अंडर-14 की दक्षिता ने ऊंची कूद और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-17 में रिया, विशाखा, मधु और नैंसी ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 वर्ग में सिमरन ने हाई जंप और ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पंकिता ने 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : स्कूल

प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed