फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications for admission in Industrial Training Institute from tomorrow, special help desk created for girl students

Rewari News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन कल से, छात्राओं के लिए विशेष हेल्प डेस्क बनाई

Wed, 04 Jun 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Applications for admission in Industrial Training Institute from tomorrow, special help desk created for girl students
फोटो : 7महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बनाया गया हेल्प डेस्क। संवाद
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने आने वाली छात्राओं के लिए अलग हेल्प डेस्क बनाई है। यहां केवल महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि आवेदन करने आने वाली छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आवेदन प्रक्रिया 6 से 20 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

आईटीआई में अलग-अलग ट्रेडों पर 240 सीटें:
महिला आईटीआई में अलग-अलग ट्रेडों पर 240 सीटें हैं। छात्रवृत्ति स्कीम के तहत सामान्य वर्ग की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति के साथ ही टूल किट दिया जाएगा। इसके साथ हरियाणा निवासी छात्राएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उनको बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं दी जाती है।
विज्ञापन

आईटीआई में सीटों की स्थिति :
हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड में 48, ड्रेस मेकिंग में 40, कटाई एवं सिलाई में 40, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 24, कढ़ाई एवं सुई कार्य में 20, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में 48, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 20 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

आवेदन के समय ये दस्तावेज लाएं :

दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक जरूरी है।

----------

आईटीआई में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 6 से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संस्थान ने विशेष प्रबंध किया है। फिलहाल अवेदक जरूरी दस्तावेज पूरा लें ताकि दाखिले के समय किसी तरह की परेशानी न हो।
-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed