फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Application process will continue in polytechnic colleges till June 3

Rewari News: पॉलीटेक्निक कॉलेजों में 3 जून तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

Sat, 11 May 2024 11:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 May 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
Application process will continue in polytechnic colleges till June 3
रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षा सोसायटी की ओर से सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में होने वाले एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पॉलीटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए 25 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 3 जून तक चलेगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को फीस भी ऑनलाइन ही भरनी होगी।
विज्ञापन


जिले में दो सरकारी लिसाना व धामलावास है। लिसाना व धामलावास पॉलीटेक्निक कॉलेजों में विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज के लिए 360-360 सीटों पर एडमिशन किए जाएंगे। कॉलेजों में काउंसिलिंग का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। विद्यार्थी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट एचएसटीईएस डाट ओआरजी डाट इन से प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते है। गवर्नमेंट कॉलेज लिसाना में हेल्प डेस्क भी स्थापित
विज्ञापन


किया गया है।

लिसाना कॉलेज में विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज की 360 सीटों पर दाखिले होंगे। लिसाना में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 60, मेडिकल लैब टेक्नालॉजी 60, सिविल इंजीनियरिंग 60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 व इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के लिए 60 सीटें उपलब्ध है। धामलावास पॉलिटेक्निक कॉलेज में आटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रिकल में 60, मैकेनिकल में 60, मेडिकल लैब टेक्नालॉजी में60, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60, इलेक्ट्रानिक्स में 30 व इंस्ट्रमेंशन एंड कंट्रोल कोर्सेज में 30 सीटों पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed