{"_id":"685aefbcfdc3bdcbf205e9a5","slug":"application-process-under-rte-completed-schools-will-be-allotted-today-rewari-news-c-198-1-fth1001-221569-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आरटीई के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी, आज अलॉट होंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आरटीई के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी, आज अलॉट होंगे विद्यालय
Wed, 25 Jun 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में आरटीई (निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम) के तहत दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब बुधवार से बच्चों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने के बाद जांच कमेटी की ओर से स्कूल अलाॅट किए जाएंगे।
जांच कमेटी की ओर से खंड के अनुसार आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। जिले में 292 विद्यालयों ने अपने यहां 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करते हुए ब्योरा विभागीय पोर्टल पर दिया है। इन विद्यालयों में 1971 सीटें बच्चों के लिए आरक्षित हैं।
इनमें कक्षा नर्सरी की 678, एलकेजी की 76, यूकेजी की 57 व पहली कक्षा की 1160 सीटें शामिल हैं। आरटीई के तहत दाखिलों में बीपीएल परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन
अनाथ बच्चों विशेष अशक्तता वाले बच्चों व एचआइवी संक्रमित वीरांगनाओं के बच्चों को आरटीई के तहत होने वाले दाखिलों में प्राथमिकता दी जाएगी।
आरटीई के तहत दाखिले का शेड्यूल तय किया गया है। इसके तहत 25 जून को जांच कमेटी की ओर से सत्यापन कर स्कूल आवंटित किया जाएगा। 1 से 11 जुलाई तक दाखिले लिए जाएंगे। 14 से 18 जुलाई तक वेटिंग लिस्ट के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।