फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Anuj Yadav honored with National Excellence Award

Rewari News: अनुज यादव राष्ट्रीय उत्कृष्टता अवॉर्ड से सम्मानित

Fri, 23 Aug 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Anuj Yadav honored with National Excellence Award
फोटो: 25रेवाड़ी। दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में रेवाड़ी निवासी अनुज यादव को सम्म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। गांव गोठड़ा टप्पा खोरी निवासी गुरुग्राम आयकर विभाग के अधिकारी अनुज यादव को उत्कृष्टता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयकर विभाग की 165वीं वर्षगांठ पर दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वित्त सचिव संजय मल्होत्रा और केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, नई दिल्ली के अध्यक्ष रवि अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्हें यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया गया है, जिसमें मुख्य रूप से विभाग की आधारभूत संरचना विकास, हरित भारत लोक कष्ट निवारण और जम्मू कश्मीर में कर जागरूकता अभियान शामिल है। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और हरियाणा में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश से यह राष्ट्रीय अवाॅर्ड प्राप्त करने वाले अनुज यादव दूसरे अधिकारी है। इससे पहले अवॉर्ड 2017 में रिटायर्ड अधिकारी रामदत्त शर्मा को मिला था। इस बार उत्तर-पश्चिम रीजन (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर) चार राज्यों में से यह अवॉर्ड प्राप्त करने वाले वह एकमात्र अधिकारी है। इस अवसर पर आयकर विभाग गुरुग्राम, आयकर विभाग रेवाड़ी, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ (चंडीगढ़ एवं गुरुग्राम), और यादव सभा गुरुग्राम ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed