{"_id":"693c5eebe7761db0ce0a984c","slug":"another-suspect-arrested-in-bike-theft-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-230293-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाइक चोरी में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाइक चोरी में एक और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 12 Dec 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
आरोपी आसबदीन। स्रोत : पुलिस
धारूहेड़ा। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बाइक चोरी में राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुरी निवासी आसबदीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांव तीतरपुर निवासी विक्रम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 3 मार्च को वह अपनी बाइक पर धारूहेड़ा में एक शादी में गया था। उसने अपनी बाइक को वाटिका के बाहर खड़ी किया था जिसे कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपी रासीद, सफीक खान उर्फ टुल्ला व मोहम्मद इरफान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।