{"_id":"69e5214c613ccb43260bf760","slug":"another-arrested-in-murder-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-237053-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक और गिरफ्तार
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव आलियावास निवासी सतीश कुमार है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 23 नवंबर 2025 को गांव आलियावास निवासी सुरेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 21 नवंबर की रात को वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान उसके गांव के हवासिंह, रामनिवास व सतीश वहां आ गए। आरोप लगाया कि इन लोगों ने आते ही उस पर लाठी व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
इसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें लेने के लिए नवीन व शिव कुमार खेत में गए थे। इन लोगों ने उन पर पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपी हवा सिंह और उसके पिता रामनिवास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।