फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused in Lokesh murder case arrested

Rewari News: लोकेश हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Another accused in Lokesh murder case arrested
फोटो : 03 आरोपी, सागर। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने लोकेश हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झज्जर के सीताराम गेट निवासी सागर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपी से पूछताछ पर सामने आया कि आरोपी सागर ने गिरफ्तार हत्यारोपी साहिल व सचिन को छिपने के लिए मकान किराये पर दिलाया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मोहल्ला भजन का बाग रेवाड़ी निवासी यशपाल ने शिकायत में बताया था कि 30 मई 2024 को अलसुबह 4 बजे के करीब घर पर उसके बेटे का दोस्त आकाश उर्फ सन्नी आया और उसके बेटे लोकेश को घूमने की बात कहकर यशपाल की ही स्कूटी पर बैठाकर ले गया। उसके बाद सुबह 7 बजे आकाश उर्फ सन्नी यशपाल की स्कूटी को यशपाल के घर पर लेकर आया और स्कूटी को घर के सामने खड़ा कर दिया। आकाश उर्फ सन्नी ने यशपाल को बताया कि लोकेश स्कूटी से गिर गया है, उसके सिर पर चोट आई है वह एक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

सूचना पर यशपाल ने स्कूटी की डिग्गी चेक किया तो उसमें उसके बेटे का मोबाइल फोन मिला, जो बंद था। सुबह करीब 8 बजे के करीब जब वह ट्रामा सेंटर रेवाड़ी पहुंचा तो पता चला कि उसके लड़के लोकेश की मृत्यु हो गई है। उसके शरीर पर डंडों से काफी चोटें लगी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में हत्या का मामला दर्ज करके मामले में 6 आरोपियों आकाश उर्फ सन्नी, हंसराज पोसवाल, सचिन, साहिल अधाना, धर्मेन्द्र उर्फ भोला व चिराग को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अब सागर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेश की हत्या गुर्जरवाड़ा निवासी हंसराज उर्फ हंसा गुर्जर, राज, साहिल, सचिन, आकाश उर्फ सन्नी, भक्तिनगर निवासी धमेंद्र उर्फ भोला व रामपुरा निवासी चिराग ने मिलकर आकाश उर्फ सन्नी के माध्यम से घर से कंटेनर डिपो के पास बनी झुग्गियों के पास एक गोदाम पर ले जाकर डंडों से चोटें मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed