{"_id":"68f13aa403d61e463f03a166","slug":"another-accused-in-aryan-murder-case-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-227609-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आर्यन हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आर्यन हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए ने गत वर्ष सेक्टर-4 स्थित एक कराटे अकेडमी के पास युवक आर्यन की हत्या करने के मामले एक और आरोपी चांदपुर की ढाणी निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो नाबालिग सहित 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गांव रामगढ़ निवासी महेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 18 अगस्त 2024 को अपने भांजे आर्यन के साथ हुए हिंसक झगड़े की शिकायत दर्ज करवाई थी। आर्यन सेक्टर 4 में एक झगड़े के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया।
आर्यन के मित्र हरेश ने बताया कि कराटे अकादमी के पास साहिल सिराधना, गोल्डी, धुर्व उर्फ जुगनू पंजाबी, पूर्व यादव और कई अन्य युवकों ने आर्यन और उसके साथियों पर लाठी-डंडों और राड से हमला किया। इस हमले में आर्यन, समीर और हरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने आर्यन को स्थिति गंभीर होने के कारण , गुरुग्राम रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में थाना मॉडल टाउन पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पहले ही दो नाबालिग सहित सात आरोपी धुर्व उर्फ जुगनू पंजाबी, पूर्व, गौरव उर्फ गोल्डी, उदय भान उर्फ सागर और सुमित तिवारी को गिरफ्तार किया गया था।