{"_id":"6935c1490df3fffcb4034332","slug":"another-accused-arrested-in-rs-1-lakh-fraud-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-230047-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एक लाख रुपये ठगने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एक लाख रुपये ठगने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी अशोक कुमार। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। थाना रोहड़ाई पुलिस ने पिछले वर्ष गांव रोहडाई निवासी एक व्यक्ति से दो ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव के छाबड़िया भजनावाली ढाणी धर्मदड़ा निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांव रोहडाई निवासी तेजबीर ने बताया था कि मई माह 2024 में उसके बैंक खाते से दो बार में एक लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए।
उसे 11 अक्तूबर 2024 को बैंक प्रबंधक ने एक लाख रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी दी। यह राशि एक सीआर आयरन वर्क्स फर्म के खाते में ट्रांसफर हुई थी जिसका स्वामित्व राजस्थान जिला झुंझुनू के गांव मनौता कलां निवासी रितिक कुमार के नाम था।