फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in cyber fraud case of Rs 19.30 lakh

Rewari News: 19.30 लाख की साइबर ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in cyber fraud case of Rs 19.30 lakh
फोटो :आरोपी संजीव सिंह कुमार।
रेवाड़ी। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.30 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने एक और आरोपी संजीव कुमार सिंह निवासी वार्ड नंबर 31, सिंगरौली, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार सेक्टर-4 निवासी अजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि 5 अगस्त 2025 को वह गूगल पर यश सिक्योरिटीज सर्च कर रहे थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया, जिसके माध्यम से उनको खाता खोलने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

लिंक के जरिए आईडी बनाने के बाद उसे शेयर मार्केट में निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। शुरुआत में उन्होंने अपनी पत्नी के खाते से 5 हजार और फिर 10 हजार रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते में कृत्रिम रूप से मुनाफा दिखाकर उनका विश्वास जीता गया और बाद में विभिन्न ट्रांजेक्शनों के माध्यम से कुल 19.30 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। जब राशि निकालने का प्रयास किया तो उससे 16,43,711 रुपये और जमा कराने की मांग की गई।

मामले में पुलिस पहले राजस्थान के दौसा व अलवर तथा मध्य प्रदेश के भोपाल से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि आरोपी संजीव कुमार सिंह और निशीकांत मिश्रा के संयुक्त बैंक खाते में ठगी की 14.25 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed