फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in connection with the theft of jewelry and cash from a house.

Rewari News: मकान से जेवरात और नकदी चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in connection with the theft of jewelry and cash from a house.
रेवाड़ी। गांव बोडिया कमालपुर में मकान से जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी परशुराम कॉलोनी निवासी कृष्ण है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांव बोडिया कमालपुर निवासी रजनी ने 16 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने और उसके पति ने 10 अगस्त को अपने जेवरात व नकदी अलमारी में रखे थे। 11 अगस्त को उसका देवर घर आया था और शाम को वापस चला गया। 13 अगस्त को जब उसने खर्च के लिए अलमारी से रुपये निकालने चाहे तो उसमें जेवरात और नकदी नहीं मिले।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने गांव बोडिया कमालपुर निवासी तेजपाल उर्फ बोणा उर्फ कालिया और रेवाड़ी के भजन का बाग निवासी हिमांशु को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तेजपाल ने बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरात हिमांशु और परशुराम कॉलोनी निवासी कृष्ण को बेचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हिमांशु के कब्जे से एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और दो जोड़ी सोने के टॉप्स बरामद किए थे। इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए कृष्ण को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की चुटकी और दो चांदी के सिक्के बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed