फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Get corrections made if there are errors in your name, address, or details; BLOs will be available for 4 days.

Rewari News: नाम, पता या विवरण में गलती है तो कराएं सुधार, 4 दिन मिलेंगे बीएलओ

Sun, 06 Sep 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 06 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Get corrections made if there are errors in your name, address, or details; BLOs will be available for 4 days.
रेवाड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और विवरण में सुधार सहित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सितंबर में चार विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। 12, 13, 26 और 27 सितंबर को सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर तक दाखिल की जा सकेंगी। इनका निपटारा 28 अक्तूबर तक किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान दिवसों का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के साथ-साथ सूची में दर्ज नाम, पते और अन्य विवरण से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की सुविधा देना है। इन दिनों बीएलओ अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर पात्र नागरिकों से आवेदन और दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले के सभी बीएलओ को निर्धारित तिथियों पर मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान दिवस के दौरान किसी बीएलओ के अनुपस्थित पाए जाने पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करें और आवश्यकता होने पर दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed