फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested for assaulting tractor driver after taking him hostage

Rewari News: ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाकर मारपीट करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for assaulting tractor driver after taking him hostage
फोटो : 2आरोपी, देवेन्द्र उर्फ दीपू। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



धारूहेड़ा। सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में एक और आरोपी धारूहेड़ा के मोहल्ला रामनगर निवासी देवेंद्र उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव डबावली हाल आबाद नजदीक सेक्टर-4 धारूहेड़ा निवासी अर्जुन सिंह ने एफआईआर में बताया था कि वह अजीत सिंह निवासी गांव अलावलपुर के ट्रैक्टर का चालक है। सेक्टर 4 धारूहेड़ा के सामने ईंटों की मंडी में ईंट की आपूर्ति करता है।
विज्ञापन

12 जुलाई 2024 की रात वह साथी गुड्डू उर्फ गुरप्रीत व रविकुमार के साथ मंडी में झोपड़ी के अंदर बैठा था। तभी एक गाड़ी में कपिल निवासी धारूहेड़ा दो अन्य साथियों के साथ आया और झोपड़ी में घुसकर मारपीट की। उसे गाड़ी में डाल कर खेतों की तरफ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में दो बाइक पर 4 युवक पहले से खड़े थे। आरोपियों ने उसे गाड़ी से निकालकर खेत में फेंक दिया। सभी ने मिलकर उसे डंडों से पिटाई की। आरोपी उसे वापस गाड़ी में डालकर ले गए और सुभाष चौक के पास फेंककर भाग गए।

आरोपी कपिल ने अजीत सिंह का ट्रैक्टर न चलाने बारे में उसे पहले भी धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में मामला दर्ज कर संलिप्त चार आरोपी कपिल यादव, गौरव उर्फ जितेन्द्र, उत्तम तिवारी व आशीष को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने देवेन्द्र उर्फ दीपू को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed