{"_id":"6ac41725122abf589809c325","slug":"annual-sports-competition-kicks-off-at-the-government-college-students-display-their-prowess-rewari-news-c-198-1-rew1010-246623-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राजकीय कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राजकीय कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दृश्य। संवाद
- फोटो : Archive
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में सोमवार को 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य दयावती ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
जैवलिन थ्रो छात्राओं की स्पर्धा में सपना ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में छात्राओं के वर्ग में काजल प्रथम, सपना द्वितीय और भावना तृतीय रहीं। छात्रों के वर्ग में सुमित ने प्रथम, सुनील ने द्वितीय और जतिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शॉट पुट छात्राओं में काजल प्रथम, सपना द्वितीय और भावना तृतीय रहीं। छात्रों में सुमित ने प्रथम, विकास ने द्वितीय और योगेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ छात्राओं में सपना प्रथम, महक द्वितीय और राधिका तृतीय रहीं। छात्रों में सुनील ने प्रथम, विकास ने द्वितीय और करिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ छात्राओं में सपना ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय और रेशमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रों में विकास प्रथम, यस द्वितीय और प्रपिल तृतीय रहे।
प्राचार्य दयावती ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता की शेष स्पर्धाओं के परिणाम मंगलवार को घोषित किए जाएंगे।

राजकीय महाविद्यालय में 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दृश्य। संवाद- फोटो : Archive