फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Annual Rejangala Bravery Day Celebration on 18th

Rewari News: वार्षिक रेजांगला शौर्य दिवस समारोह 18 को

Mon, 04 Nov 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 04 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Annual Rejangala Bravery Day Celebration on 18th
रेवाड़ी। वार्षिक रेजांगला शौर्य दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक करते समिति के पदा​धिकारी।
रेवाड़ी। शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित रेजांगला युद्ध स्मारक पर रेजांगला शौर्य समिति के उपाध्यक्ष राव केहर सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हरियाणा विधानसभा 2024 जनादेश का स्वागत किया गया। 18 नवंबर को रेजांगला शौर्य दिवस समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे विजय नारायण यादव की देखरेख में वैदिक आश्रम समिति की टीम हवन यज्ञ से होगी। 10 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि साढ़े 10 बजे अपनी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 11 बजे स्वरांजलि तथा वीर नारियों का सम्मान कार्यक्रम प्रारंभ होगा। बैठक में रेजांगला ट्रस्ट के महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत, वाइस चेयरमैन कप्तान चंदगी राम यादव, ट्रस्टी विजय नारायण यादव, आयोजन समिति के सदस्य गण सूबेदार मेजर धर्मदेव यादव, नायक धर्मवीर यादव, अजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed