फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Annual festival celebrated with pomp in Khori

Rewari News: खोरी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक महोत्सव

Sun, 16 Feb 2025 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Annual festival celebrated with pomp in Khori
फोटो : 14वार्षिक महोत्सव में सम्मानित करते हुए। स्रोत : स्कूल - फोटो : मृतक दिनेश गोस्वामी का फाइल फोटो
कुंड। खंड खोल के गांव खोरी के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का पहला वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व डीन ऑफ एकेडमिक एनसीईआरटी प्रोफेसर सरोज यादव और गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर एसके यादव रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन रमारानी प्रवक्ता गणित एवं मंजू यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश यादव ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभाओं के प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में 16 अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। सत्र के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में गुंजन, प्रेमाक्षी, आकांक्षा, मुस्कान, यामिनी, आकांक्षा, वंदना, रितिका को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान 2023-24 के टॉपर बच्चों को और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर डॉक्टर एसके यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग किए गए विशेष बदलाव को साझा किया तथा अनुशासित रहते हुए कला, खेलों तथा कहानियों के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सरोज यादव ने बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी तथा रंग रूप कद के आधार पर किसी भी तरह की हीन भावना न आने का संदेश दिया। खोरी ग्राम की सरपंच रेखा देवी, समाज समाजसेवी सतबीर सिंह, एसएमसी प्रधान और सदस्य एवं आसपास गांवों के गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed