{"_id":"6a14a78b576c804896051fbd","slug":"anil-yadav-elected-head-of-hasla-rewari-news-c-198-1-rew1001-239051-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अनिल यादव चुने गए हसला के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अनिल यादव चुने गए हसला के प्रधान
विज्ञापन
चुनाव के बाद एकजुट शिक्षक। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। हरियाणा स्कूल अधिकारी संगठन के प्रधान का चुनाव जिला मुख्यालय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में उप जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें आगामी 3 वर्षों के लिए रावमावि कंवाली के प्राचार्य अनिल यादव को प्रधान चुना गया।
निवर्तमान कार्यकारिणी के प्रेस सचिव प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी द्वारा भेजे गए चुनाव पर्यवेक्षक प्राचार्य नरेंद्र कुमार की देखरेख में अनिल यादव का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
नए प्रधान अनिल यादव ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आभार जताया तथा शीघ्र नई कार्यकारिणी बनाकर स्कूल अधिकारियों के लिए जिला तथा राज्य स्तर पर लंबित मामलों की पैरवी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अनिल यादव इससे पहले स्कूल अधिकारी संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तथा हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के राज्य प्रधान रह चुके हैं। इस अवसर पर विनोद कुमार, मुकेश सैनी, राकेश कुमार, अनिल यादव, हरीश चौहान, नरेश कुमार, मनोज कुमार, डॉ. मंजू बाला, डॉ. सरोज यादव सहित अन्य मौजूद रहे।