{"_id":"62e41e099fd2c838ac51d9f3","slug":"angry-people-blocked-the-death-of-the-elderly-in-the-accident-rewari-news-rtk6537406127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बुजुर्ग की मौत पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बुजुर्ग की मौत पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड पर मोहल्ला घीसा नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग घीसा नगर के ही रहने वाले थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद हादसे से गुस्साए लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। हालांकि करीब 10 मिनट के बाद ही लोगों ने स्वयं ही जाम खोल दिया। साथ ही उन्होंने घीसा नगर के मुख्य मार्ग के सामने स्पीड ब्रेकर व जेब्रा क्रॉसिंग बनाने की मांग की।
पुलिस के अनुसार घीसा नगर के रहने वाले करीब 70 वर्षीय दयाराम वीरवार की शाम स्कूटी पर दिल्ली रोड से अपने घर आ रहे थे। वह घीसा नगर के मुख्य द्वार के सामने पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार एक युवक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से भाग गया। हादसे में दयाराम की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार की दोपहर शव का अंतिम संस्कार दिल्ली रोड स्थित श्मशान स्थल में किया गया। अंतिम संस्कार के बाद घीसा नगर के रहने वाले लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों लेन पर यातायात थम गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह शहर का सबसे पुराना मोहल्ला है। दिल्ली रोड के फोरलेन बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की स्पीड बढ़ गई है। इसी कट पर सामने स्कूल है और चंद कदम पर दो कॉलेज भी हैं। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे व कॉलेज के छात्र-छात्राएं गुजरते हैं और आए दिन हादसों में चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने यह जाम सिर्फ प्रशासन को जगाने के लिए लगाया गया है। उन्होंने कट पर स्पीड ब्रेकर व जेब्रा क्रॉसिंग बनाने की मांग की। करीब 10 मिनट जाम लगाने के बाद लोगों ने खुद ही सड़क पर से जाम खोल दिया।