{"_id":"69fa34b51b7366ea740d10f1","slug":"anger-in-sain-community-over-tijara-mlas-statement-rewari-news-c-198-1-rew1001-237967-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तिजारा विधायक के बयान पर सैन समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तिजारा विधायक के बयान पर सैन समाज में रोष
Tue, 05 May 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 05 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
तिजारा विधायक के बयान पर रोष जताते सैन समाज के लोग। स्रोत : समाज
भिवाड़ी। सैन समाज के प्रति तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ की विवादित टिप्पणी प सैन समाज में आक्रोश है। विधायक द्वारा एक जूनियर इंजीनियर को अपशब्द कहे जाने पर समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है।
कोटकासिम क्षेत्र में सैन समाज के लोगों ने एकत्र होकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा गया कि इस प्रकार की टिप्पणी से पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
हाल ही में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारी को फटकार लगाते हुए यह टिप्पणी की, जो कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे समाज में नाराजगी और बढ़ गई।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया कि इस तरह का बयान न केवल एक सरकारी अधिकारी का अपमान है, बल्कि एक पूरे समाज को नीचा दिखाने जैसा है। सैन समाज ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कहा कि उनका समाज मेहनत और ईमानदारी से जीवनयापन करता है और समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाता है।