{"_id":"68dc22b33bab8a284b09528e","slug":"anganwadi-workers-were-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-226618-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
Wed, 01 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 27आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इनाम भेंट करते भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली। स्रोत : डीप
रेवाड़ी। स्वच्छता और कुपोषण मुक्ति की दिशा में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में रेवाड़ी जिले की आठ नई आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों और 41 आंगनबाड़ी केंद्रों के सुंदरीकरण का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली व डीसी अभिषेक मीणा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1100-1100 रुपये की राशि और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 16 अक्तूबर तक मनाए जा रहे आठवें पोषण माह में स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार के तहत जिले की गर्भवती, किशोरियों व छह वर्ष तक के बच्चों में पोषण स्तर में सुधार लाया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं और बच्चों के लिए 2018 में पोषण माह की शुरुआत की थी। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालकों को प्रोत्साहन मिलेगा।
महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि अपने अपने आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छ बनाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में शहर की छिपटवाड़ा की सुमन, बस्ती सराय की मीनू, जोगिया मोहल्ला की सरोज, नाहड़ ब्लॉक में गांव भाकली की सावित्री, गांव कारौली की बबीता व सरिता, जाटूसाना खंड में गांव डहीना कंवाली की सरोज बाला, औलांत की अनीता को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा फतेहपुरी की मनोज, रेवाड़ी खंड में गांव नंदरामपुर बास की राममाया, धारूहेड़ा की सुमन, अलावलपुर संतरा, बावल खंड में गांव कसौली की केला देवी व संजू, रसियावास की मंत्रा, खोल खंड की निमोठ की ममता व माया, प्राणपुरा की सरला देवी को सम्मानित किया गया है।
इन आंगनवाड़ी केंद्रों को मिला कुपोषण मुक्त सम्मान
जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने केंद्र को कुपोषण मुक्त बनाया गया है उनमें जाटूसाना खंड में गांव लिसान की मूर्ति, ढोकिया की सुमन, बेरली कलां की सरोज, रेवाड़ी खंड में गांव गोकलगढ़ की कुसुम, फदनी की निर्मला, शहबाजपुर खालसा की नीतू, रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में वेदवाड़ा की सीमा देवी, नई आबादी की कमलेश शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शक्ति नगर की कमलेश, नाहड़ खंड में गांव कृष्ण नगर की ओमवती, टूमना की हंसा, झोलरी की रीना, खोल खंड में गांव सीहा की सरोज, राजपुरा की मंजू, आलियावास की मधु, बावल खंड में नांगल शहबाजपुर की तरूणा, रणसी माजरा की सुनीता और बालावास की पूनम को सम्मानित किया गया।