फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Anganwadi workers and helpers will fight with the government by asking for donations

चंदा मांगकर सरकार से लड़ाई लड़ेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं

Thu, 24 Feb 2022 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helpers will fight with the government by asking for donations
धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। तालमेल कमेटी हरियाणा के आह्वान पर एआईयूटीयूसी के तत्वावधान में यूनियन की प्रधान तारादेवी की अगुवाई में सुभाष पार्क में वीरवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना जारी रहा। अब अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुकानों से चंदे एकत्रित करने में जुट गई हैं। उनका कहना था कि सरकार उनकी जायज मांगों को नहीं मान रही है। इससे वे परेशान हो चुकी हैं। वे 3 मार्च को हरियाणा विधानसभा के घेराव के लिए चंडीगढ़ जाने की तैयारी में जुटी हैं। इसके लिए यह चंदा जुटाया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं ने मोती चौक से गोकल गेट तक दुकानदारों से चंदा मांगा।
विज्ञापन

उधर, कामरेड राजेंद्र सिंह ने दुकानदारों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने तालमेल कमेटी के शिष्टमंडल को चंडीगढ़ बुलवाया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनको अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर उन्होंने दुष्यंत को अपनी मांगों की जानकारी दी। उनके अनुसार उप मुख्य मंत्री ने कहा कि 1500 और 750 रुपये की प्रधान मंत्री की 2018 की घोषणा बारे उन्हें मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए। इस ज्ञापन में अन्य मांगें कुशल-अर्धकुशल श्रमिक का दर्जा देना, महंगाई सूचकांक से जोड़ना, एक्सग्रेसिया आदि मांगों पर सकारात्मक परिणाम आपको जल्द नजर आएंगे। जिला प्रधान तारा देवी ने मांग उठाई कि दिल्ली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 25 हजार रुपये दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं और भाजपा वहां उनकी मांग का समर्थन कर रही है, जबकि हरियाणा में दमन का रास्ता अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed