फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ams people 200 acar land

एम्स निर्माण के लिए ग्रामीणों में 200 एकड़ जमीन देने पर बनी सहमित, 10 जुलाई तक ई-भूमि पोर्टल पर जमीन पूरी करने का दावा

Fri, 03 Jul 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
ams people 200 acar land
मनेठी एम्स को लेकर गांव मनेठी के ग्रामीणों में 200 एकड़ भूमि देने के लिए सहमति बन चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा मनेठी में एम्स बनाने को लेकर मुख्यमंत्री ने किसानों के पाले में गेंद डालते हुए 200 एकड़ जमीन देने के बाद एम्स निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। वहीं जिला प्रशासन द्वारा बार-बार किसानों से ई-पोर्टल पर जमीन चढ़ाने का आग्रह कर चुका है।
विज्ञापन

एम्स निर्माण को लेकर ई-भूमि पोर्टल पर जमीन चढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत एवं समस्त माजरा ग्रामवासियों के प्रयत्न का परिणाम दिखना आरंभ हो चुका है। पूर्व चेयरमैन जीतू व सूबेदार बोहतराम ने बताया कि एम्स के लिए जमीन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। एम्स 157 एकड़ भूमि चढ़ाई जा चुकी है। इसमें पंचायती भूमि 67 एकड़ व निजी मालिकों की 90 एकड़ भूमि है। इसके अतिरिक्त ग्रामवासियों का उत्साह इस बात से दिखाई देता है कि गांव माजरा ही एम्स के लिए 200 एकड़ पूरी कर दी जाएगी। ई-भूमि पोर्टल 10 जुलाई तक खुला रहेगा। एम्स इस क्षेत्र के लिए मान-सम्मान का प्रश्न बन चुका है। माजरा गांव इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। सभी ग्रामवासियों के प्रत्न से 10 जुलाई तक 200 एकड़ भूमि ई-भूमि पोर्टल पर चढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed