फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   amount of zinc in soil of rewari district is lowest

Rewari News: रेवाड़ी जिले की मिट्टी में जिंक की मात्रा सबसे कम, जानिए क्या पड़ता है फसलों पर असर

Wed, 29 Mar 2023 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 29 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
amount of zinc in soil of rewari district is lowest
मृदा जांच लैब में मिट्टी के सैंपल लेकर जांच की जा रही।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय स्थित कृषि लैब में हर खेत स्वस्थ खेत अभियान के तहत मंगलवार तक आए 78 हजार 224 में से 14 हजार 350 मिट्टी के नमूनों की जांच की चुकी है। जांच के दौरान मिट्टी में ज्यादातर पोषक तत्व जिंक की सबसे ज्यादा कमी मिली है। इससे फसल में पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और नष्ट हो जाती हैं। इसकी वजह से फसल की पैदावार में काफी गिरावट होती है। बता दें कि कृषि लैब के अलावा जिले के 13 स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी भी सॉयल लैबों में 1300 नमूनों की जांच कर रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
अधिकारियों ने बताया कि इन नमूनों में से मिट्टी के पोषक तत्व पोटाश, सल्फर, फास्फोरस, जिंक, मैगनीज व आयरन की एक साथ जांच की जा रही है। इसमें मिट्टी में सबसे ज्यादा जिंक की कमी मिल रही है। अभी तक जिले में 5544 किसानों को हेल्थ कार्ड भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. जोगिन्द्र यादव ने बताया कि मिट्टी में जिंक की ज्यादा कमी होने पर पौधे की पत्तियां भूरी या बैंगनी हो जाती हैं। जस्ता (जिंक) पौधों में क्लोरोफिल के निर्माण में सहायक होता है, जिससे पत्तियां अच्छी रहती हैं। इसके अलावा यह तत्व पौधों में नाइट्रोजन के पाचन में भी सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि लैब में 78 हजार 224 में से 14 हजार 350 मिट्टी के नमूनों की जांच की चुकी है। इसके अलावा 13 स्कूल व कॉलेजों की सॉयल लैबों को 1300 मिट्टी के नमूने जांच के लिए दिए गए हैं, जिन सभी में विद्यार्थियों द्वारा मिट्टी की जांच की जा रही है।
- डॉ. दिनेश यादव, भूमि परीक्षण अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed