फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ambulance river strike, patient feel problem

एंबुलेंस चालक हड़ताल पर, निजी वाहनों के सहारे मरीज

Tue, 09 Feb 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Tue, 09 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
ambulance river strike, patient feel problem
रजिस्ट्रेशन टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में सोमवार को एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी। ऐसे में मरीजों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास 17 और कुछ निजी अस्पतालों के पास खुद की एंबुलेंस होने से मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। जिन्हें जरूरत पड़ी, उन्होंने निजी वाहनों से दूसरे अस्पताल तक पहुंचाया गया।

एंबुलेंस वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। एंबुलेंस मालिक मरीजों को परेशान नहीं करना चाहते लेकिन हड़ताल उनकी मजबूरी है। जिले में 32 एंबुलेंस ऑपरेटर हैं, जो हड़ताल के दौरान गढ़ी बोलनी रोड स्थित कार्यालय में बैठे रहे।
विज्ञापन


आश्वासन मिला और फिर जारी कर दिए आदेश
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव का कहना है कि 2011 में पूर्व की सरकार ने एंबुलेंस पर रजिस्ट्रेशन टैक्स एक से बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया था और एक नया पीजीटी गुड्स टैक्स लगाया था, जिसका कोई नोटिफिकेशन एंबुलेंस संचालकों को नहीं मिला। अब मौजूद सरकार ने जून, 2015 को इस टैक्स को भरवाने के लिए अधिकारियों को आदेश दे दिए। इसे लेकर कई बार अधिकारियाें व मंत्रियों से मिला गया। आश्वासन भी मिला लेकिन अब एक बार फिर यह आदेश दोबारा जारी किया गया है, जिसे किसी भी सूरत में नहीं माना जाएगा। इस दौरान ईश्वर यादव, बंसी यादव, सुनील यादव, अतर यादव, विक्रम यादव सहित अनेक ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मांगे:

1. एंबुलेंस पर जो नया पीजीटी गुड्स टैक्स लगाया गया, वह 2011 से पूरी तरह माफ किया जाए।
2. रजिस्ट्रेशन टैक्स एक से बढ़ा छह फीसदी किया गया, वह भी 2011 से एक फीसदी ही किया जाए।
3. दिल्ली की तर्ज पर एंबुलेंस की फिटनेस की समय सीमा 13 साल लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed