{"_id":"6a393bf2634b3545980ea0f4","slug":"alternating-sun-and-shade-coupled-with-high-humidity-added-to-the-discomfort-there-was-a-slight-change-in-temperature-rewari-news-c-198-1-fth1001-240654-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धूप-छांव के बीच उमस ने बढ़ाई परेशानी, तापमान में आया मामूली बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धूप-छांव के बीच उमस ने बढ़ाई परेशानी, तापमान में आया मामूली बदलाव
Tue, 23 Jun 2026 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक का दोपहर का दृश्य। संवागद
रेवाड़ी। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह से कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के कारण धूप-छांव का दौर चलता रहा। अधिकतम तापमान 38.6 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
दिन में बादलों की आवाजाही से तेज धूप से कुछ राहत मिली लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर को बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गर्मी से बचाव के लिए छांव का सहारा लेते देखा गया।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में भी मौसम इसी प्रकार परिवर्तनशील बना रह सकता है तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 23 जून तक मौसम में बदलाव बना रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है तथा हवा की दिशा में भी बदलाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कहीं-कहीं तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।