{"_id":"6a19d4c11afe1353b304d41e","slug":"along-with-plantation-emphasis-is-also-being-given-on-conservation-of-plants-rewari-news-c-198-1-rew1001-239286-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण पर भी दिया जा रहा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण पर भी दिया जा रहा जोर
Fri, 29 May 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 29 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोसाइटी के बाहर पौधरोपण करते गणमान्य। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति के सहयोग से जय गुरुदेव कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के बाहर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान आम, चीकू, जामुन, अंजीर, बेलगिरी, इमली और शहतूत के पौधे लगाए गए। पौधों की देखरेख पर जोर दिया गया।
समय सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानव अस्तित्व की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस कार्य में कैप्टन जगरूप सिंह, प्राचार्य अजीत सिंह, इंस्पेक्टर हरि प्रकाश, पूर्व मुख्याध्यापक रामकिशन, बाबू भूपेंद्र सिंह, मुख्याध्यापिका कमलेश देवी, पूनम देवी, जयश्री एवं दक्षता मौजूद रहे।