फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Allegations of a conspiracy to frame a retired Air Force employee by sending forged documents.

Rewari News: फर्जी दस्तावेज भेजकर रिटायर्ड वायु सेना कर्मचारी को फंसाने की साजिश का आरोप

Sat, 25 Apr 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Allegations of a conspiracy to frame a retired Air Force employee by sending forged documents.
रेवाड़ी। फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक में भेजने, झूठी ईमेल आईडी से शिकायतें करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युगल विहार ढालियावास निवासी शिकायतकर्ता बबरूभान शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्ष 2010 से स्टेट बैंक में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में वह राजेश पायलट चौक स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात हैं। शिकायत में आरोप कि विपिन कुमार भारतीय स्टेट बैंक की आरएएसईसीसी शाखा में कार्यरत है, पिछले करीब 18 महीनों से उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि सितंबर 2025 में आरोपी ने फर्जी लेटरहेड तैयार कर पंजाब नेशनल बैंक सीपीपीसी चंडीगढ़ को एक जाली पत्र भेजा जिसमें शिकायतकर्ता की पेंशन रोकने की बात कही गई। बाद में बैंक की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ऐसा कोई पत्र बैंक की ओर से जारी नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने एक फर्जी ईमेल आईडी राजेश शर्मा मनेठी के नाम से बनाकर विभिन्न बैंकों और सरकारी विभागों में उनके खिलाफ झूठी शिकायतें भेजीं। इन शिकायतों के साथ उनकी सैलरी स्लिप, फॉर्म-16 और पेंशन से संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए गए जो कथित रूप से चोरी कर इस्तेमाल किए गए।
जांच में सामने आया कि ईमेल आईडी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर आरोपी विपिन कुमार का ही है। साइबर जांच में आरोपी ने लापरवाही का हवाला दिया लेकिन रिकवरी ईमेल आईडी भी उसके नाम से जुड़ी पाई गई जिससे संदेह और गहरा गया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी अब तक करीब 32 फर्जी शिकायतें कर चुका है जिससे उन्हें आर्थिक, सामाजिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी है। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी और अपने राजनीतिक व पुलिस संपर्कों का डर दिखाया।

पहले दी थी शिकायत, नहीं हुई थी कार्रवाई
पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पहले भी 2 फरवरी को थाना मॉडल टाउन थाने में शिकायत दी गई थी लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस ने ताजा शिकायत पर थाना मॉडल टाउन में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
--------
वर्जन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
रत्तन लाल, प्रभारी, मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article