{"_id":"65d8e3b12688b5402a0249ac","slug":"allegation-of-fraud-worth-crores-in-the-name-of-selling-commercial-shop-case-against-7-rewari-news-c-198-1-rew1001-201198-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कॉमर्शियल शॉप बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, 7 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कॉमर्शियल शॉप बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, 7 पर केस
Fri, 23 Feb 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर स्थित सेक्टर-19 में एक महिला ने कॉमर्शियल शॉप बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा है कि 13 साल बीत जाने के बाद आज तक साइट पर कोई काम नहीं हुआ। अब एसपी के आदेश पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मोतला खुर्द की महिला ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि अंसल हाउसिंग लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर द्वारा वर्ष 2009 में रेवाड़ी के सेक्टर-19 में आवासीय और कॉमर्शियल शॉप बेचने के नाम पर विज्ञापन देकर बुकिंग की थी। साइट पर मौजूद कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार से सभी अनुमति व लाइसेंस लिया हुआ है। कॉमर्शियल शॉप के नक्शे पास कराए हुए हैं। महिला ने ग्राउंड फ्लोर पर 15 लाख में एक शॉप 3 अप्रैल 2009 को बुक कराई। उसने इसके लिए कुल 2.92 लाख चैक द्वारा कंपनी को अदा कर रसीद ले ली। पेमेंट शेड्यूल के अनुसार हर दो माह बाद डिमांड करके रुपए लेने थे लेकिन कंपनी ने जो एडवांस लिया, उसके बाद कोई डिमांड नहीं की। जब कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया तो कहा कि काम जल्द शुरू हो जाएगा और डिमांड भी भेजी जाएगी।
संदेह हुआ तो कर्मचारियों से संपर्क कर असलियत जानी
पीड़िता के मुताबिक जब संदेह हुआ तो उसने अपने तरीके से कर्मचारियों से संपर्क कर असलियत जानी तो कर्मचारियों ने बताया कि कॉमर्शियल शॉप की जमीन बुकिंग की राशि लेने से पूर्व ही अन्य कंपनी को बेची जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि यहां कोई कॉमर्शियल शॉप नहीं बन रही है और न ही कोई नक्शा पास कराया गया है। लक्ष्मी देवी ने कहा कि बुकिंग के समय जो नक्शा दिया गया था, वह कंपनी के एमडी व डायरेक्टर द्वारा रुपए एंठने के लिए फर्जी तरीके से बनाया गया था। उसने कहा कि इस ठगी का शिकार बुकिंग कराने वाले 100-150 लोग हुए हैं।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर अंसल हाउसिंग कंपनी दिल्ली, इसके एमडी व डायरेक्टर सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-अजीत सिंह, जांच अधिकारी