फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   All investigations of chest disease from lung cancer started in civil hospital

नागरिक अस्पताल में फेफडे़ के कैंसर से छाती रोग के सभी जांच शुरू

Sun, 27 Mar 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
All investigations of chest disease from lung cancer started in civil hospital
रेवाड़ी। शहर के नागरिक अस्पताल में अब नई सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। यहां अब छाती से संबंधित कोई भी रोग हो, उनके जांच भी किए जा सकेंगे। यहां अलग से रेस्पिरेट्री यूनिट स्थापित की गई है। इस यूनिट में ब्रोंकोस्कोपी मशीन लगाई गई है। इस मशीन से लंग्स कैंसर और गांठ आदि की जांच की जा सकेगी। ये सभी सुविधाएं चेस्ट एंड रेस्पिरेट्री में डिप्लोमा कोर्स शुरू होने पर ही मिली है। उक्त जानकारी एमडी इन रेस्पिरेेट्री मेडिसिन प्रो. डॉ. सुमित कौशिक ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेस्पिरेट्री यूनिट से बच्चों में निमोनिया, छाती में दिक्कत, बलगम नहीं बनने और लंग्स की किसी भी समस्या की जांच आसानी से की जा सकेगी। इससे छाती की गंभीर बीमारियों के बारे में भी पता लग सकता है। फेफड़े के कैंसर का भी जांच किया जा सकेगा। अभी तक ये सुविधाएं यहां नहीं थी। गले में तथा सांस की नली में किसी भी चीज के फंसने पर दूरबीन के माध्यम से निकाला जा सकता है।
विज्ञापन

दो पदों पर होगी तैनाती
रेस्पिरेट्री यूनिट के लिए अस्पताल में दो पद रखे गए हैं। इनमें से एक पर मेडिकल ऑफिसर ने ज्वाइन कर लिया है। ये (प्रोफेसर) डॉ. एमडी इन रेस्पिरेट्री मेडिसिन डॉ. सुमित कौशिक और डॉ. नीतिका के निर्देशन में कोर्स करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रेस्पिरेट्री मेडिसिन में अब डीएनबी कोर्स भी शुरू हो गया है। अस्पताल में स्पेशलिस्ट तैयार किए जा सकेंगे। इससे अस्पताल में इस विभाग में मरीजों को और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में फेफडे़ के कैंसर से लेकर छाती रोग के सभी जांच शुरू कर दिए गए हैं।
-प्रो. डॉ. सुमित कौशिक, एमडी इन रेस्पिरेेट्री मेडिसिन, नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed