{"_id":"65ce5e993a688ae79707db84","slug":"albendazole-tablets-will-be-given-to-children-on-20th-rewari-news-c-198-1-rew1001-200852-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बच्चों को 20 को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बच्चों को 20 को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली
Fri, 16 Feb 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। डॉ. विशाल राव, उपसिविल सर्जन, रेवाडी
रेवाड़ी। प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसमें बच्चों एवं युवाओं को पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाई गई। प्रदेशभर में 1 से 19 साल तक के कुल 98,80,408 बच्चों व युवाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अब दवा की खुराक लेने से वंचित बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने के लिए 20 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें रेवाड़ी में 341779 को दवा खिलाई जाएगी।
नोडल अधिकारी डॉ. विशाल राव ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 1-2 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट की खुराक आधा टैबलेट, 3-19 वर्ष के बच्चों के लिए एक टैबलेट, प्रजनन आयु वर्ग (20-24 वर्ष) वाली महिलाओं (गैर-गर्भवती और गैर-स्तनपान कराने वाली महिलाओं) के लिए एक टेबलेट देने का प्रावधान है। बच्चों के पेट में कीड़े होते हैं तो इन्हें मारने के लिए एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाती है। एल्बेंडाजोल की खुराक बच्चों और युवाओं को देने पर पेट में कीड़े मर जाते हैं। इससे बच्चे कुपोषण का शिकार होने से बच जाते हैं। पेट की बीमारी से छुटकारा मिल जाता है। इस बार प्रदेशभर में 98,80,408 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है।
-
वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराई गई है ताकि कोई बच्चा एल्बेंडाजोल दवा लेने से वंचित नहीं रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे दवा लेने में आनाकानी करते हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को दवा अवश्य खिलाएं। इससे पेट सहित अन्य बीमारियों से बचाव होगा।- डाॅ. विशाल राव, नोडल अधिकारी, उप सिविल सर्जन रेवाड़ी।
विज्ञापन
-
इतने बच्चों को रखा दवा खिलाने का लक्ष्य
जिला- 10-19 साल, 6-9 साल, 1-5 साल -कुल बच्चे
अंबाला- 211190- -75334- -91273- -377797
भिवानी-- 296068- -90782- -205126- -591976
चरखी-दादरी-- 55563- -35877- -86356- -177796
फरीदाबाद-- 379926- -148485- -86338- -614749
फतेहाबाद-- 206003- -72082- -182167- -460252
गुरुग्राम-- 277254- -112436- -147196- -536886
हिसार-- 373755- -130760- -153314- -657829
झज्जर-- 194522- -69629- -119983- -384134
जींद-- 292524- -102245- -86014- -480783
कैथल-- 227154- -80576- -98606- -406336
करनाल-- 310723- -112644- -139022- -562389
कुरूक्षेत्र-- 194328- -67860- -82906- -345094
महेंद्रगढ़-- 198810- -67187- -79398- -345395
मेवात-- 278087- -137980- -175752- -591819
पलवल-- 252384- -101775- -121780- -475939
पंचकुला-- 104609- -40142- -46999- -191750
पानीपत-- 262081- -98420- -127100- -487601
रेवाड़ी-- 183475- -65768- -92536- -341779
रोहतक-- 217642- -77390- -81710- -376742
सिरसा-- 277718- -94362- -134391- -506471
सोनीपत-- 305059- -110707- -112561- -528327
यमुनानगर-- 247193- -86662- -105045- -438900
कुल-- 5346068- -1978767- -2555573- -9880408
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. विशाल राव ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 1-2 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट की खुराक आधा टैबलेट, 3-19 वर्ष के बच्चों के लिए एक टैबलेट, प्रजनन आयु वर्ग (20-24 वर्ष) वाली महिलाओं (गैर-गर्भवती और गैर-स्तनपान कराने वाली महिलाओं) के लिए एक टेबलेट देने का प्रावधान है। बच्चों के पेट में कीड़े होते हैं तो इन्हें मारने के लिए एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाती है। एल्बेंडाजोल की खुराक बच्चों और युवाओं को देने पर पेट में कीड़े मर जाते हैं। इससे बच्चे कुपोषण का शिकार होने से बच जाते हैं। पेट की बीमारी से छुटकारा मिल जाता है। इस बार प्रदेशभर में 98,80,408 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
-
वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराई गई है ताकि कोई बच्चा एल्बेंडाजोल दवा लेने से वंचित नहीं रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे दवा लेने में आनाकानी करते हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को दवा अवश्य खिलाएं। इससे पेट सहित अन्य बीमारियों से बचाव होगा।- डाॅ. विशाल राव, नोडल अधिकारी, उप सिविल सर्जन रेवाड़ी।
विज्ञापन
-
इतने बच्चों को रखा दवा खिलाने का लक्ष्य
जिला- 10-19 साल, 6-9 साल, 1-5 साल -कुल बच्चे
अंबाला- 211190- -75334- -91273- -377797
भिवानी
चरखी-दादरी
फरीदाबाद
फतेहाबाद
गुरुग्राम
हिसार
झज्जर
जींद
कैथल
करनाल
कुरूक्षेत्र
महेंद्रगढ़
मेवात
पलवल
पंचकुला
पानीपत
रेवाड़ी
रोहतक
सिरसा
सोनीपत
यमुनानगर
कुल