{"_id":"6a04cafb5d56452a380d81c9","slug":"ajay-jangra-became-the-chairman-of-dharuhera-municipality-winning-by-9392-votes-rewari-news-c-198-1-rew1001-238353-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अजय के सिर पर जय का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अजय के सिर पर जय का ताज
Thu, 14 May 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 14 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्र प्रदान हासिल करते चेयरमैन सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा
धारूहेड़ा। भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा के सिर पर धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन का ताज सजा है। 9392 वोट हासिल कर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी बाबू लाल लांबा को 6236 मतों के अंतर से पराजित किया।
दूसरे नंबर पर रहे बाबू लाल लांबा को 3156 व कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी राज को 1817 मत प्राप्त हुए। चेयरमैन पद के लिए चुनाव में यहां 6 उम्मीदवार थे। निर्दलीय उम्मीदवारों में कंवर सिंह को 1246, दिनेश राव को 1535, प्रदीप यादव को 544 वोट मिले। कंवर सिंह निवर्तमान चेयरमैन थे। इसके अलावा नोटा के पक्ष में 90 मत पड़े।
अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा को 980 वोट मिले जबकि कांग्रेस की कुमारी राज को 121 वोट प्राप्त हुए। कुल 17780 वोटों की गिनती की गई। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।