{"_id":"654be74a8a4e8b0f9a0f5684","slug":"aiims-will-be-built-in-bhalkhi-majra-under-any-circumstances-rao-inderjit-singh-rewari-news-c-198-1-rew1001-6359-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालखी-माजरा में एम्स हर हाल में बनकर रहेगा : राव इंद्रजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालखी-माजरा में एम्स हर हाल में बनकर रहेगा : राव इंद्रजीत सिंह
Thu, 09 Nov 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 05 व 06
- कहा, एम्स को लेकर विपक्षी दल आमजन को कर रहे हैं भ्रमित
- केंद्रीय मंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता प्रियांशु यादव के सम्मान समारोह में की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जिले के गांव भालखी-माजरा में एम्स हर हाल में बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही एम्स का शिलान्यास करेंगे और शिलान्यास के आठ दिन बाद निर्माण और छह महीने में ओपीडी शुरू हो जाएगी।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल एम्स को लेकर आमजन को भ्रमित कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित एम्स निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से पुन: टेंडर जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में एम्स निर्माण के जो टेंडर आमंत्रित किए गए थे, उनमें शामिल कंपनियों की तकनीकी खामियों व तय किए गए मापदंडों पर खरा न उतरने के चलते टेंडर रद्द किया गया था। उन्होंने कहा कि एम्स निर्माण के टेंडर लेने के लिए आवेदन मांगे हुए हैं और जल्द नया टेंडर खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि वे एम्स निर्माण का जल्द से जल्द शिलान्यास कराने के लिए प्रयासरत हैं।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बुधवार को कोसली विधानसभा के गांव आलियावास में साउथ कोरिया में आयोजित हुई 15वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता प्रियांशु यादव के सम्मान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने गांव आलियावास में पंचायत घर के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। उन्होंने एकेडमी को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व शूटिंग खिलाड़ी आरती राव ने भी विचार व्यक्त करते हुए प्रियांशु यादव को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस मौके पर सुनील यादव मूसेपुर, जिला प्रमुख मनोज यादव, उप जिला प्रमुख नीलम रायपुर, बावल ब्लॉक समिति अध्यक्ष छत्रपाल, जिला पार्षद रेखा भाड़ावास, डहीना ब्लॉक समिति अध्यक्ष करण पाल खोला, भाजपा खोल मंडल अध्यक्ष जीतू, बेरली मंडलाध्यक्ष सोनू यादव, सरपंच सत्यपाल यादव, प्रियांशु यादव के दादा मास्टर दिलीप सिंह, माता सुरेश, कोच रमन यादव सहित गांव के गण्यमान्य व्यक्ति व प्रियांशु यादव के परिजन मौजूद रहे।