फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   AIIMS Sangharsh Samiti demanded the Chief Minister to lay the foundation stone of AIIMS

एम्स संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से की एम्स का शिलान्यास कराने की मांग

Sun, 05 Sep 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Sangharsh Samiti demanded the Chief Minister to lay the foundation stone of AIIMS
एम्स संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से की एम्स के शिलान्यास की मांग
विज्ञापन

-8 को समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर शीघ्र शिलान्यास कराने की मांग करेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
खोल। एम्स संघर्ष समिति मनेठी की मासिक बैठक रविवार को समिति के प्रधान श्योताज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उप तहसील मनेठी में आयोजित बैठक में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण व अन्य शिक्षकों को बधाई दी गई। यहां समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री से एम्स का शिलान्यास शीघ्र कराने की मांग की।

बैठक में वक्ताओं ने माजरा गांव के किसानों और एम्स संघर्ष समिति का आभार प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा कि माजरा में एम्स लाने के लिए जिला उपायुक्त और एसडीएम का पूरा सहयोग रहा है। वे बधाई के पात्र है। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि गांव माजरा के किसानों को तुरंत मुआवजा देते हुए जमीन प्रदेश सरकार अपने व एम्स के नाम करवाए। माजरा में एम्स का शिलान्यास शीघ्र करवाकर निर्माण कार्य आरंभ करवाया जाए। बैठक में वक्ताओं ने निर्णय लिया कि 8 सितंबर को समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त से मिलकर एम्स का शीघ्र शिलान्यास कराने की मांग करेगा। बैठक में सचिव ओमप्रकाश सैन ने अब तक किए जा रहे कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी। इस अवसर पर डॉ. एचडी यादव, अशोक कुमार, बीडी यादव, कर्नल राजेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद आजाद सिंह, विजय शर्मा, पृथ्वीपाल, सुरेश कुमार, मास्टर लक्ष्मण सिंह, भूप सिंह आर्य, मनफूल सिंह, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया, रामस्वरूप, राजबीर, कमल सिंह व विनोद रहे।
विज्ञापन

-------------
फोटो संख्या: 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed