फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   AIIMS Sangharsh Committee will submit memorandum to the Deputy Commissioner today

Rewari News: एम्स संघर्ष समिति उपायुक्त को आज सौंपेंगी ज्ञापन

Fri, 08 Nov 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
AIIMS Sangharsh Committee will submit memorandum to the Deputy Commissioner today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। माजरा एम्स में ओपीडी शुरू करने व हाईवे नंबर-11 से माजरा एम्स तक ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू करने की मांग को लेकर वीरवार को एम्स संघर्ष समिति मनेठी के अध्यक्ष कैलाश चंद के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन में राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि माजरा एम्स का निर्माण इस हद तक हो चुका है कि ओपीडी शुरू हो सकती है। पूर्व की सरकार ने अक्तूबर में ओपीडी शुरू का आश्वासन भी दिया था। माजरा एम्स तक कनेक्टिविटी के लिए हाईवे-11 से ओवरब्रिज हरियाणा सरकार ने बनाकर देना है। इसे लेकर नक्शा भी पास हो चुका है। अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। कहा कि एम्स संघर्ष समिति की मांग है कि सरकार देरी ना करे। एम्स संघर्ष समिति के नेतृत्व में चलाए गए शानदार जन आंदोलन का ही परिणाम है कि माजरा एम्स का निर्माण हो रहा है। माजरा एम्स पूर्ण रूप से शुरू होने तक समय-समय पर एम्स संघर्ष समिति अपनी आवाज उठाती रहेगी। एम्स संघर्ष समिति नागरिकों से अपील करती है कि सुबह 11 बजे सचिवालय पर इकट्ठा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed