फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   aiims

एम्स के शिलान्यास का अल्टीमेटम खत्म, अब सरकार के साथ रण की तैयारी

Fri, 26 Jul 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
aiims
डहीना बस स्टेंड पर जेल भरों आंदोलन को लेकर आयोजित बैठक में विचार विमर्श करते हुए ग्रामीण। - फोटो : Rewari
मनेेठी में प्रस्तावित एम्स के निर्माण को वन सलाहकार समिति की नामंजूरी के बाद मचे घमासान के बीच एम्स संघर्ष समिति द्वारा 25 जुलाई तक शिलान्यास के लिए दिया गया अल्टीमेटम वीरवार को खत्म हो गया। इस बीच समिति सदस्यों ने चार अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन के लिए बैठक कर रणनीति बनाई। बैठक में वन मंत्री राव नरबीर द्वारा दिए गए आश्वासन पर चर्चा की गई। उधर, गांव डहीना के बस स्टैंड पर भी ग्रामीणों ने चार अगस्त को जेल भरो आंदोलन के लिए बैठक की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव मनेठी में बनने वाले एम्स के निर्माण को नामंजूरी के बाद रेवाड़ी से लेकर दिल्ली व चंड़ीगढ़ तक घमासान मचा हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों में भी भारी रोष है। गुस्साएं ग्रामीणों ने संघर्ष समिति के आह्वान पर पंचायत कर प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान शुरू किया गया। इसके साथ ही सरकार को 25 जुलाई तक एम्स का शिलान्यास करने का अल्टीमेटम दिया गया। इसके बाद चार अगस्त को जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी गई। समिति द्वारा शिलान्यास के लिए दिया गया अल्टीमेटम 25 जुलाई वीरवार को खत्म हो गया। लेकिन सरकार द्वारा मनेठी में एम्स बनाए जाने को लेकर कोई खास कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री के बयान के बाद गुस्सा तेज
इस बीच केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा मनेठी में नहीं तो जिले में ही बनेगा एम्स के बयान के बाद समिति सदस्यों में गुस्सा है। साथ मसानी बैराज के नाम पर चर्चा की बात ने ग्रामीणों में रोष पनपा दिया। हालांकि समिति सदस्यों ने उपायुक्त से लेकर प्रदेश के वनमंत्री राव नरबीर से मिलकर मनेठी की जमीन के सभी कागजात प्रस्तुत की ग्राम प्रचायत का अधिकार जताया। इसके साथ ही वन सलाहकार समिति द्वारा लगाए गए ऑब्जेक्शनों को भी सिरे से खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेंगे ग्रामीण
खोल। मनेठी में एम्स के शिलान्यास के लिए 4 अगस्त को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए डहीना बस स्टैंड पर ग्राम विकास समिति डहीना के अध्यक्ष जयपाल यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई। जिसमें निर्णय एम्स संघर्ष समिति के साथ क्षेत्र के लोग 4 अगस्त की महापंचायत के बाद जेल भरो आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। जयपाल यादव ने कहा कि एम्स मनेठी में ही बनना चाहिए, अब अगर कहीं ओर इसको ले जाया गया तो क्षेत्र की जनता बड़ा संघर्ष करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद मनेठी में बनने वाले एम्स की घोषणा की। कुछ लोगों ने गलत रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को गुमराह करने का काम किया, जिसमें चलते एम्स के शिलान्यास में अड़चने आ रही है। उन्होंने कहा कि मनेठी व क्षेत्र के लोगों ने जो संघर्ष किया है, उस संघर्ष को व्यर्थ जाने नहीं दिया जाएगा और मनेठी में एम्स बनवाने के लिए क्षेत्र की जनता तैयार है। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच सतपाल सिंह, पंच बलदेव सिंह, धर्मबीर सिंह, हनुमान सिंह, देवेन्द्र सिंह, उमेश कुमार, मनोज, ब्रह्मप्रकाश, सज्जन सिंह, मास्टर हुकम सिंह, राधेश्याम, महीपाल सिंह, अभय सिंह, राजसिंह व बीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed