{"_id":"601d7f058ebc3e26bc2b6c2b","slug":"ahirwal-belt-bjp-gov-rav-inderjeet-rewari-news-rtk593989120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहीरवाल के बलबूते बनी भी इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार: राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहीरवाल के बलबूते बनी भी इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार: राव इंद्रजीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा ने चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत ही नहीं दिया, बल्कि इस बार चुनाव में अहीरवाल के बलबूते पर ही प्रदेश सरकार बनी है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में लोगों की अक्सर पानी और सरकारी नौकरियों की समस्या रहती थी। पूर्व की सरकारों ने इस क्षेत्र की अनदेखी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मगर पिछले पांच सालों में भाजपा की सरकार में हमारे बच्चों को काबिलियत के आधार पर नौकरियां मिली, जोकि पहले कभी नहीं मिलती थीं। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को कोसली विधायक कैंप हाउस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
कोसली विधायक को उठी मंत्री बनाने की मांग, बताया पार्टी का काम
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सरकार में मंत्री पद दिलाने की मांग की। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्री बनाने का काम पार्टी का है। उन्होंने कहा कि कोर्ट द्वारा पाबंदी लगाई गई है कि 15 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री नहीं बन सकते हैं। राव ने कहा कि विधानसभा टिकट के लिए लक्ष्मण को आशीर्वाद दिया, अब मंत्री बनेंगे तो उसमें भी आशीर्वाद दूंगा।
2024 से पहले लोकसभा व विधानसभा का डी-लिमिटेशन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब वर्ष 2024 से पहले लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का डी-लिमिटेशन का काम होने जा रहा है। उसमें हरियाणा विधानसभा और लोकसभा दोनों में सीटों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने दोहराया कि लक्ष्मण सिंह यादव मेरी पार्टी के उम्मीदवार के साथ ही मेरे गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के आब्जर्वर भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि नया साल शुरू गया है, गत वर्ष आमजन से जुड़े जो कार्य सरकार से रह गए थे, अब उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति, जिला परिषद सहित छोटे चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति जनता की सेवा करने का संकल्प लें।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर सुनील मूसेपुर, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, जिला प्रमुख शशी बाला, जिला पार्षद शारदा यादव, मुकेश जाहिदपुर, अनिल पाल्हावास, रामदत्त भारद्वाज, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम चौहान, मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, अशोक लुखी, डॉ. सुभाष, रामअवतार कतोपुरी, नीलम झोलरी व डॉ. सुभाष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।