फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ahir College case escalated towards bloody war, BJP leader's brother was beaten up with a rod

खूनी जंग की ओर बढ़ा अहीर कॉलेज का मामला, भाजपा नेता के भाई को रॉड से पीटा

Wed, 22 Sep 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ahir College case escalated towards bloody war, BJP leader's brother was beaten up with a rod
संपूर्णानंद के उपचार के दौरान उपस्थित पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव। संवाद - फोटो : Rewari
कुछ दिनों से अहीर कॉलेज को लेकर चल रहा आरोप-प्रत्यारोप अब हिंसक हो गया है। अब लोग खून-खराबा करने पर आमादा हो गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अहीर कॉलेज मामले में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ बिगुल फूंकने आए भाजपा नेता सुनील मुसेपुर के बड़े भाई संपूर्णानंद पर रॉड से हमला किया गया। यह हमला प्रेस क्लब में तब किया गया जब वह यहां पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ पत्रकार वार्ता करने आए थे। हमलावरों में खुद संपूर्णानंद का छोटा भाई सुनील मुसेपुर भी शामिल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर से पहुंची पुलिस ने घायल संपूर्णानंद को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात सुनील, सतपाल, महेंद्र सिंह और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री के धुर विरोधी व अहीर कॉलेज मामले की अगुवाई कर रहे पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने कहा यह तो संपूर्णानंद की हत्या करने की साजिश रची गयी थी। बताया जाता है कि संपूर्णानंद गुरुग्राम में रहते हैं और वहां से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने रेवाड़ी आए थे। जब वह सफेद रंग की कार से प्रेस क्लब पहुंचे तब उनके साथ पहले कार में ही मारपीट की गई और उसके बाद हमलावरों ने उन्हें कार से बाहर खींचकर जमीन पर गिरा कर रॉड व लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

संपूर्णानंद का आरोप है कि हमलावरों में उनके पिता राव गजराज सिंह, भाई व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील मुसेपुर तथा अन्य लोगों शामिल थे। संपूर्णानंद का आरोप है कि उन पर यह हमला केंद्रीय मंत्री के कहने पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहीर कॉलेज में करते पीसी, लेकिन पहुंच गए प्रेस क्लब
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के खिलाफ संपूर्णानंद को प्रेस कांफ्रेंस अहीर कॉलेज में करनी थी, क्योंकि प्रेस क्लब को जिला प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया था। बताया गया कि निर्धारित समय 11 बजे संपूर्णानंद अपनी सफेद रंग की कार में मीडिया सेंटर पहुंचे। उनके मीडिया सेंटर पहुंचते ही वहां पहले से ही मौजूद उनके पिता राव गजराज सिंह, भाई सुनील मूसेपुर व अन्य साथियों ने संपूर्णानंद पर हमला कर दिया। संपूर्णानंद को पहले आधे घंटे तक कार में जमकर पीटा गया। वह लहूलुहान हो गए तो कार से घसीटकर नीचे उतारकर सड़क पर गिराकर रॉड से पीटा गया। इसके बाद उनको कार में डालकर अन्यत्र ले जाया गया। फिलहाल संपूर्णानंद का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
केंद्रीय मंत्री राव ने संपूर्णानंद पर कराया हमला : कैप्टन अजय
अहीर कॉलेज को लेकर पहले से ही मुखर पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव को घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत प्रेस क्लब पहुंच गए। पूर्व मंत्री ने कहा कि संपूर्णानंद के पास अहीर कॉलेज से संबंधित दस्तावेज थे, जिसको लेकर वह प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही राव इंद्रजीत सिंह के इशारे पर उनके साथ यह घटना हो गई। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। सुनील मुसेपुर ने वारदात को अंजाम दिया है। यह सरेआम की गई गुंडागर्दी है।
संपूर्णानंद के भाई सुनील ने कहा-यह पारिवारिक मामला
संपूर्णानंद के साथ सरेआम हो रही मारपीट की घटना को देखने के लिए मौके पर बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हो गए। सुनील मुसेपुर ने मौजूद लोगों से कहा कि आप सभी लोग जाइए, यह हमारे परिवार का आपसी मामला है।

भाई के खिलाफ भी फूंका था बिगुल
संपूर्णानंद ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने सगे छोटे भाई सुनील मुसेपुर के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। संपूर्णानंद ने मोती चौक पर धरना देकर अपने भाई पर ही कई आरोप लगाए थे।

 अस्पताल में उपचाराधीन संपूर्णानंद। संवाद

अस्पताल में उपचाराधीन संपूर्णानंद। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed