{"_id":"686182f7cb59a5537a059d04","slug":"ahir-college-and-khol-team-were-joint-winners-in-the-football-match-rewari-news-c-198-1-rew1001-221825-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फुटबॉल मुकाबले में अहीर कॉलेज और खोल टीम रही संयुक्त विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फुटबॉल मुकाबले में अहीर कॉलेज और खोल टीम रही संयुक्त विजेता
Sun, 29 Jun 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 10फुटबॉल प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते विजेता टीम। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अहीर कॉलेज फुटबॉल अकादमी में रविवार को आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में अहीर कॉलेज और खोल की टीम संयुक्त रूप से विजेता रही।
अहीर कॉलेज फुटबॉल अकादमी में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। प्रतियोगिता अहीर कॉलेज प्रबंधन कमेटी के महासचिव कुंवर राघवेंद्र सिंह और कॉलेज की प्राचार्या उर्मिला शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
प्रतियोगिता में बालावास, खोल, रेवाड़ी, बावल की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला अहीर कॉलेज फुटबॉल अकादमी और खोल फुटबॉल अकादमी के बीच खेला गया, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
समापन पर प्राचार्या उर्मिला शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और फुटबॉल अकादमी के कोच विक्रम सिंह एवं सचिव राजेश शर्मा को बधाई दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रवींद्र कुमार, नवीन लंबा, मनोज कुमार, सतपाल, अमित कुमार एवं सुनील कुमार उपस्थित रहे।