{"_id":"5e2f327e8ebc3e4b31740c87","slug":"agri-expo-rewari-news-rtk539301817","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल में कृषि मेला 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल में कृषि मेला 29 को
विज्ञापन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के क्षेत्री अनुसंधान केंद्र बावल में 29 जनवरी को प्रदेश स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में प्रदेशभर के किसान भाग लेंगे।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह यादव ने बताया कि अनुसंधान केंद्र की स्थापना को 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती के तहत किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में मुख्यातिथि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वीसी प्रो. केपी सिंह होंगे।
मेले में प्रदेश भर के करीब 3 हजार किसान भाग लेंगे। मेले में स्टाल लगाकर मिट्टी पानी की जांच, मौसम के अनुसार प्रमुख फसलों की उन्नत किस्मों के प्रदर्शन प्लांट, कृषि की नवीनतम जानकारी, केंद्र द्वारा विकसित किए गए मौसमी सब्जियों के उन्नत बीज की सरकारी मूल्य पर बिक्री, रोगग्रस्त फसलों की जांच आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं कृषि व्यवसाय जैसे मधुमक्खी पालन, मशरूम, वर्मी कंपोस्ट, मछली पालन, टपका सिंचाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. विक्रम यादव ने बताया कि केंद्र पर किसानों के लिए किए गए शोध कार्यों एवं विकसित बीजों का लाभ प्रदेशभर के किसान लेंगे। वहीं मेले में महिलाओं के लिए हस्त कला प्रतियोगिता, कृषि प्रदर्शनी, केंद्र द्वारा विकसित किए गए सब्जियों, फलों व फसलों के उन्नत बीजों की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।