फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   agitation against dumping garbage and station officers

डंपिंग स्टेशन हटाने को लेकर 10 कॉलोनियों के लोगों दो घंटे दिया मौन धरना

Mon, 22 Mar 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
agitation against dumping garbage and station officers
डंपिंग स्टेशन हटवाने की मांग को लेकर मौन धरने पर बैठे 10 कॉलोनियों के लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के बीएमजी मॉल के पास स्थित डंपिंग स्टेशन को शिफ्ट कराने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों व अन्य लोगों ने दो घंटे का मौन धरना दिया। शहरवासियों का कहना है कि डंपिंग स्टेशन के कारण काफी दुर्गंध आती है।
विज्ञापन

इससे आसपास की 10 कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता साकेत धींगड़ा व सैनी सभा के पूर्व प्रधान चेतराम सैनी ने बताया कि हालात ऐसे हैं कि लोगों को मजबूरी में घर बेचने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कचरे से निकलने वाली बदबू से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर प्रशासन को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो लोगों को मजबूरी में आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई बार डंपिंग स्टेशन से कचरा नहीं उठाया जाता, बारिश होने पर हालात और ज्यादा बदतर हो जाते हैं। इस दौरान सुरेश दुआ, सचिन कुमार, वार्ड-7 पार्षद सुरेश सैनी, पूर्व पार्षद रामजीलाल, भारत कालरा, अधिवक्ता करन कुमार, सुभाष सैनी लीडर, वरुण गांधी, जसु राव, इशांत अदलखा, घनश्याम दास, श्रवण कुमार, चोखराज, राज कुमार, हैप्पी अरनेजा, विकास, सौरभ व एसएन मखीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed