फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After two days of clouds, the rain of monsoon rain

दो दिन से छाए बादलों के बाद हुई मानसून की झमाझम बारिश

Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
After two days of clouds, the rain of monsoon rain
रेवाड़ी। सोमवार व मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के बाद मंगलवार को शाम पांच बजे शुरू हुई मानसून की पहली बारिश से लोगों को राहत मिली। एक घंटे तक तेज व इसके बाद रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं पानी की कमी से सूख रही बाजरा की फसल के लिए यह बारिश जीवनदायिनी से कम नहीं रही।
विज्ञापन

बता दें कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई। इस कारण खेतों में खड़ी बाजरे, ज्वार, कपास व धान की फसलों में जान आ गई। वहीं बारिश के चलते शहर की सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। बारिश के साथ ही शहरी क्षेत्र में बिजली निगम ने राहत की सांस ली। कॉलोनियों में बिजली की मांग कम हुई, जिससे ओवरलोड की समस्या से अब छुटकारा मिलेगा। रेवाड़ी में 46 एमएम तो बावल में 35 एमएम बारिश हुई। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान झमाझम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

किसानों के चेहरे खिले
मंगलवार को क्षेत्र में लगातार करीब एक घंटे हुई हल्की व झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक नजर आने लगी है। पिछले कई दिनों से वर्षा की इंतजार में बैठे किसान आए दिन परमात्मा से बारिश मांग रहे थे, परंतु आज परमात्मा ने किसानों की सुन ही ली और लबे इंतजार के बाद खेतों में लबालब पानी भर गया। बारिश से रुकी हुई धान की रोपाई के काम ने भी तेजी आएगी। जो किसान पहले ही धान की रोपाई कर चुके हैं, उनके लिए भी यह बारिश वरदान साबित होगी। लगातार बारिश से खेतों में भी पानी भर चुका है। पूरा जून व जुलाई माह सूखा रहने के कारण क्षेत्र के खेतों में दरारें नजर आने लगी थी, लेकिन मंगलवार को हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी। क्षेत्र के किसान हिम्मत, रतीराम, भीम सिंह, भगत राम, मनजीत सिंह, महेंद्र सिंह, रमेश कुमार, विनोद कुमार, राजीव व नरेश कुमार आदि का कहना है कि मंगलवार की बारिश से पानी नहीं बल्कि खेतों मेें सोना ही बरसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे के गेटों पर जमा हुआ पानी
मानसून की पहली बारिश से शहर में कई जगह कुछ देर के लिए हल्का जलभराव हुआ। बस स्टैंड के प्रवेश द्वारों पर पानी जमा हो गया। जिस कारण यात्रियों को परेशानी हुई। पुरानी सब्जी मंडी में भी कई जगहों पर पानी जमा हुआ है। इसके अलावा सेक्टर-1 की मार्केट, मॉडल टाउन व राजीव नगर सहित निचले क्षेत्रों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed